एक आत्मा (भूत) को दिल दे बैठी. . gave heart to a soul (ghost)

 .                .पहला भाग   .              एक आत्मा (भूत) को दिल दे बैठी 



रमकलिया, जी हाँ, यही तो नाम था उस लड़की का। सोलह वर्ष की रमकलिया अपने माँ-बाप की इकलौती संतान थी। उसके माँ-बाप उसका बहुत ही ख्याल रखते थे और उसकी हर माँग पूरी करते थे। अरे यहाँ तक कि, हमारे गाँव-जवार के बड़े-बुजुर्ग बताते हैं कि गाँव क्या पूरे जवार में सबसे पहले साइकिल रमकलिया के घर पर ही खरीद कर आई थी। उस साइकिल को देखने के लिए गाँव-जवार टूट पड़ा था। रमकलिया उस समय उस साइकिल को लंगड़ी चलाते हुए गढ़ही, खेत-खलिहान सब घूम आती थी। रमकलिया बहुत ही नटखट थी और लड़कों जैसा मटरगस्टी करती रहती थी। वह लड़कों के साथ कबड्डी, चिक्का आदि खेलने में भी आगे रहती थी। एक बार कबड्डी खेलते समय गलगोदही करने को लेकर झगड़ा हो गया। अरे देखने वाले तो बताते हैं कि रमकलिया ने विपक्षी टीम के लड़कों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा था, पानी पिला-पिला कर मारा था। किसी के दाँत से खून निकल रहा था तो कोई चिल्लाते हुए अपने घर की ओर भाग रहा था। रमकलिया से उसके हमउम्र लड़के पंगा लेना उचित नहीं समझते थे। क्योंकि उसके हमउम्र लड़के उसे उजड्ड और झगड़ालू टाइप की लड़की मानते थे। कोई उसके मुँह लगना पसंद नहीं करता था, हाँ यह अलग बात थी कि सभी लड़के उससे डरते थे।



मई का महीना था, कड़ाके की गर्मी पड़ रही थी। रमकलिया खर-खर दुपहरिया में अपनी साइकिल उठाई और गाँव से बाहर अपने बगीचे की ओर चल दी। उसका बगीचा धोबरिया गढ़ई के किनारे था। इस बगीचे में आम और महुए के पेड़ों की अधिकता थी। यह बगीचा गाँव से लगभग 1 किमी की दूरी पर था। बगीचे में पहुँचकर पहले तो रमकलिया खूब साइकिल हनहनाई, पूरे बगीचे में दौड़ाई और पसीने से तर-बतर हो गई। उसने बगीचे के बीचोंबीच एक मोटे आम के पेड़ के नीचे साइकिल खड़ी करके अपने दुपट्टे से चेहरे का पसीना पोछने लगी। पसीना-ओसीना पोछने के बाद, पता नहीं रमकलिया को क्या सूझा कि वह उसी पेड़ के नीचे अपना दुपट्टा बिछाकर उस पर लेट गई।



बगीचे में लेटे-लेटे ही रमकलिया का मन-पंछी उड़ने लगा। वह सोचने लगी कि उसके बाबूजी उसके लिए एक वर की तलाश कर रहे हैं। वह थोड़ा सकुचाई, थोड़ा मुस्काई और फिर सोचने लगी, एक दिन एक राजकुमार आएगा और उसे बिआह कर ले जाएगा। पता नहीं वह कैसा होगा, कौन होगा, कहाँ का होगा? पता नहीं मैं उसके साथ खुश रह पाऊंगी कि नहीं। पर खैर जो ईश्वर की मर्जी होगी वही होगा। बाबूजी उसके लिए जैसा भी लड़का खोजेंगे वह उसी से शादी करके खुश रहेगी। उसे पक्का विश्वास था कि उसके बाबूजी उसकी शादी जरूर किसी धनवान घर में करेंगे। जहाँ उसकी सेवा के लिए जरूर कोई न कोई नौकरानी होगी।


................................................................     ..................

 first part . gave heart to a soul (ghost)     ENGLISH TRANSLATION 👇👇👇👇


Ramkaliya, yes, that was the name of that girl. Sixteen years old Ramkaliya was the only child of her parents. His parents took great care of him and fulfilled his every demand. Hey even, the elders of our village-Jawar tell that first of all Jawar in the village had bought the cycle at Ramkaliya's house itself. Village-jawar had broken to see that cycle. At that time, Ramkaliya used to roam around the fort, farm and barn while driving that cycle lame. Rumkalia was very naughty and used to behave like a boy. She was also ahead in playing Kabaddi, Chikka etc. with the boys. Once while playing kabaddi, there was a fight over galgodhi. Hey those who see it, it is said that Ramkaliya had hit the boys of the opposition team by running, drinking water and hitting them. Some were bleeding from their teeth and some were running towards their house screaming. His age boys did not consider it appropriate to mess with Ramkaliya. Because the boys of her age considered her a stupid and quarrelsome type of girl. No one liked to touch his face, yes it was a different matter that all the boys were afraid of him.



 It was the month of May, it was getting hot. Ramkaliya picked up her cycle in the middle of the afternoon and walked out of the village towards her garden. His garden was on the bank of the Dhobariya Garhai. Mango and Mahua trees were in abundance in this garden. This garden was at a distance of about 1 km from the village. Upon reaching the garden, at first Rumkalia cycled a lot, ran throughout the garden and became drenched in sweat. She parked her bicycle under a thick mango tree in the middle of the garden and began to wipe the sweat from her face with her dupatta. After wiping off her sweat, I don't know what happened to Ramkaliya that she spread her dupatta under the same tree and lay down on it.



 While lying in the garden, Rumkalia's mind and birds started flying. She started thinking that her babuji was looking for a groom for her. She hesitated a little, smiled a little and then thought, one day a prince will come and marry her. I don't know how it will be, who will it be, where will it be? I don't know whether I will be able to be happy with him or not. But whatever God wills it will happen. Whatever boy Babuji finds for her, she will be happy to marry him. He firmly believed that his babuji would definitely marry him in a wealthy house. Where there must be some maidservant to serve him.





Post a Comment

0 Comments